Sunday, April 24, 2016

डॉ.मंगत बादल की रचनाधर्मिता / डॉ. नीरज दइया

       

बहु-आयामी साहित्यकार डॉ.मंगत बादल की रचनाधर्मिता
==================================================================
डॉ. नीरज दइया

            राजस्थान के साहित्यिक परिदृश्य की बात करें तो आज डॉ. मंगत बादल एक ऐसा नाम है जिनकी रचनाधर्मिता के अनेक आयाम हैं। आपने विपुल मात्रा में हिंदी और राजस्थानी में सतत साहित्य-सृजन कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। गंगानगर जिले के साहित्य पर एक आलेख लिखते हुए मैंने डॉ. बादल को महाकवि कहा, क्योंकि इक्कीसवीं सदी में दसमेस महाकाव्य, मीरां प्रबंध काव्य अथवा सीता, कैकेयी खंड काव्य का सृजन असल में हमारी साहित्यिक परंपरा को बचाना है। ऐसे नाम हमारे बीच बहुत कम मिलेंगे जिन्होंने छंद को साधते हुए परंपरा को आधुनिक स्वर दिए हैं। दसमेस अथवा मीरां जैसी कालजयी कृतियों के मूल्यांकन हेतु राजस्थानी आलोचना को आयुधों का निर्माण करना शेष है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि छंद के साथ आपने मुक्त छंद में भी पर्याप्त और समान रूप से सृजन किया है।
            गुरु गोविंदसिंह जी के त्याग, बलिदान और उपदेशों की लोक मंलगकारी जमीन पर सृजित ग्यारह सर्गों का महाकाव्य दसमेसहै। इसे राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का सूर्यमल्ल मीसण पुरस्कार मिला और यह कृति पंजाबी में यह अनूदित भी हुई है। अपने युग संदर्भों के साथ कुरीतियां, आडंबर, शोषण और साम्प्रदायिक विसंगतियों के कई आयाम इस महाकाव्य में अभिव्यक्त होते हैं। मीराप्रबंध काव्य एक प्रयोग है जिसमें छंद मुक्त होते हुए भी डॉ. बादल आंतरिक लय और नाद को साधते हुए मीरा के चरित्र की विविधताओं के साथ जैसे ऐतिहासिकता का पुर्मूल्यांकन करते हैं। इस कृति को साहित्य अकादेमी दिल्ली द्वारा सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया गया वहीं यह इस कृति का अनुवाद पंजाबी में भी हुआ है। सीता और कैकई खंड काव्यों में कवि बादल इन चरित्रों के अंतस में उतर कर इनके द्वंद्व को उजागर करते हैं वहीं परंपरा से चली आ रही मान्यताओं और विचार को भी नए आयामों में सोचने का प्रारूप प्रस्तुत करते हैं। कविता के संदर्भ में यहां यह भी कहना उपयुक्त होगा कि राजस्थानी कविता के क्षेत्र में डॉ. मंगत बादल को कृति मीरांके विविध आयामों में नई भाषा-शैली के साथ आधुनिकता बोध की तलाश है और इस कृति को प्रख्यात कवि डॉ. नारायणसिंह भाटी की परंपरा में इसे देखा-समझा जाना चाहिए। किसी चरित्र को नए ढंग से नए आयामों द्वारा उद्धाटित करना आपकी काव्य-यात्रा में रेखांकित किए जाने योग्य विशेषता है।
            डॉ. बादल की रचनाधर्मिता के काव्य साहित्य के अंतर्गत मुख्य रूप से दो आयाम नजर आते हैं। एक तो वे इतिहास, परंपरा और मिथकों को नए रूपों में सहेजने-संवारने और नवीन संदर्भों में व्याख्या में सक्रियता प्रदर्शित करते हैं है। इसी के समानांतर दूसरा आयाम यह है कि आप नई कविता में अमूर्त कलात्मक वर्णनों और काल्पनिक रूमानी दुनिया से दूर रहते हैं। डॉ. बादल के रचनालोक में लोक जीवन अपने विविध रूपों और रंगों में अभिव्यक्त होता है। राजस्थान के इस भू-भाग का जीवन जैसा कैसा है वह यहां अपने अंतर्द्वंद्वों के अभिव्यक्त है। इस धरा, लोक और जीवन से जुड़े अनेक प्रश्नों के साथ समस्याओं से रू-ब-रू कराती है आपकी कविता। इस पंक्ति के प्रमाण में हिंदी कविता संग्रह मत बाँधो आकाश’, ‘शब्दों की संसद’, ‘इस मौसम में’, ‘हम मनके इक हार के’, ‘अच्छे दिनों की याद मेंऔर राजस्थानी में रेत री पुकारदेख सकते हैं। डॉ. बादल की के काव्य संसार में घर-परिवार और समाज के अनेक चित्र हैं जिनमें बदलते परिवेश में व्यक्ति के आत्म का आत्मविश्लेषन है।
            आपकी एक कविता है- लोग उम्मीद करते हैंजिसमें भविष्य की अनेक उम्मीदों के सिलसिलेवार वर्णन के पश्चात काव्य पंक्तियां हैं- लोग उम्मीद करते हैं / लोग वर्षों से
उम्मीदों के सहारे जी रहे हैं; / और रोजमर्रा की जिन्दगी को / जहर की तरह पी रहे हैं!
छाया का विरोध-पत्रकविता में डॉ. मंगत बादल लिखते हैं- मेरी शब्द रचना भी /
धरती से रस खींचेगी / और उसकी लय / पत्ते-पत्ते को / रस से सींचेगी!यहां निसंदेह आपके काव्य का केंद्रिय स्वर बहुत कम शब्दों में व्यंजित होता है। डॉ. बादल की पूरी कविता-यात्रा का जुड़ाव अपनी धरती और जड़ों से लगातार देख सकते हैं वहीं आपकी दृष्टि में पत्ते-पत्ते की अभिव्यंजना में प्रत्येक जन से जुड़ाव समझा जा सकता है।
            गद्य रचनाओं की चर्चा करें तो ललित निबंध राजस्थानी में बेहद कम सामने आए हैं और उन में डॉ. बादल की कृति तारां छाई रातका उल्लेखनीय है। एक उदाहरण से बात कहूं तो आपका ललित निबंध आंगणोहिंदी के प्रख्यात ललित निबंध लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी के नाखून क्यों बढ़ते हैंकी श्रेणी का रेखांकित किए जाने योग्य रचना है। राजस्थानी में निबंध रचनाएं और निबंध लेखक बहुत कम है और मंगत बादल इस कम को पूरा करने में लगे हैं। आपकी कृतियां सावण सुरंगो ओसरियो, बात री बात, हेत री हांती निबंध विधा की राजस्थानी में पुस्तकें हैं वहीं आपके व्यंग्य संग्रह भेड अर ऊन रो गणित के अतिरिक्त हिंदी में यह दिल युग है, आन्दोलन सामग्री के थोक विक्रेता, छवि सुधारो कार्यक्रम व्यंग्य संकलन प्रकाशित हुए हैं। डॉ. बादल जहां निबंधों में हमारी परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को पोषित करने में गतिशील दिखाई देते हैं। उनके यहां लोक जीवन और लोक चिक का आकर्षक वर्णन देखने को मिलता है। वहीं व्यंग्य विधा के अंतर्गत बदलते समय और समाज में परंपरा और मूल्यों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष पोषण है। किसी समस्या की तरफ संकेत करते हुए व्यंग्यकार उसे रोचकता के साथ वर्णित करता हैं। व्यंग्य लेखक असल में किसी चिकित्सक की भांति हमारी मानसिक और सामाजिक बीमारियों का इलाज करता है। निबंधों में विषयगत नवीनता और विविधता के साथ ही प्रवाहमयी भाषा-शैली से पाठक प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता।
            गद्य की अन्य विधाओं की बात करें तो एक कहानीकार के रूप में हिंदी में कागा सब तनतथा राजस्थानी में कितणो पाणीकहानी संग्रह प्रकाशित हैं। कहानियों में ग्रामीण जीवन और उनकी समस्याओं के साथ ही डॉ. बादल ने कुछ कथा प्रयोग भी किए हैं। परंपरागत कहानी के स्वरूप में चकवा-चकवी को अवधारणा को आपने कहानी में आधुनिक संदर्भों में प्रयुक्त किया है। आपके यात्र-वृतांत वतन से दूरमें देश और परदेश के जीवन के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन देखा जा सकता है। यह टिप्पणी डॉ. मंगत बादल की रचनाधर्मिता को पहचानने और परखने का प्रस्तान बिंदु है, ऐसे बहु-आयामी सृजनधर्मी साहित्यकार की साहित्य-साधना को हम व्यापकता और विशदता के साथ जानने-समझने का प्रयास करें।
 

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो