Sunday, October 11, 2015

“पाछो कुण आसी” लोकार्पण-समारोह

कवि-कथाकार स्व. सांवर दइया की जयंती पर “पाछो कुण आसी” का लोकार्पण
=========================================================
नीरज की कविताएं प्रेम की कोमल अनुभूतियों का गुलदस्ता है
=========================================================
बीकानेर/10 अक्टूबर/ सुप्रसिद्ध कवि-कथाकार स्व. सांवर दइया की जयंती के अवसर पर मुक्ति संस्था के तत्वावधान में महाराजा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में कवि आलोचक डा. नीरज दइया के काव्य संग्रह ”पाछो कुण आसी” का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. आईदान सिंह भाटी ने लोकार्पित कृति की कविताओं की चर्चा करते हुए कहा कि आज के समकालीनता और विकास के दौर में नीरज की कविताएं स्वाभिमान में साथ इंसानियत को बचाने तथा अपने होने का अहसास कराती है। भाटी ने कहा कि उत्तरआधुनिकता के युग में विवेक, तर्क, ज्ञान, बुद्धि के लक्षणों से रू-ब-रू होते हुए राजस्थानी परम्परा को छोड नहीं सकते। उन्होने कहा कि नीरज की कविताओं में समाज सापेक्ष प्रेम, राजनीति पर व्यंग्य, निजी अंतरंगता भी है। उन्होंने कहा कि नीरज की कविताओं में भाषा के साथ संस्कृति भी है। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ ने कहा कि काव्य संग्रह में अधुनातन संवेदना की कविताएं हैं जो स्वयं के परिवेश में पाठकों से सीधे संवाद करती है। उन्होंने कहा कि कविताएं शब्द-चयन के प्रति अतिगंभीर, तार्किकता, तथ्यात्मकता, वैज्ञानिक चिंतन से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि नीरज की कविताओं में अस्तित्व-बोध, मनुष्यत्व के राग, आत्मीयता, भाषा का स्वाभिमान छलक रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पत्रकार-साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने कहा कि नीरज की कविताओं में भारतीय समाज, राजनीति का यथार्थ रूप है। उन्होने कहा कि नीरज की कविताएं सामाजिक सरोकार के साथ प्रेम की कोमल अनुभूतियों का गुलदस्ता है। कार्यक्रम में उर्जावान कवि नाटककार हरीश बी. शर्मा ने काव्य संग्रह पर पत्रवाचन करते हुए कहा कि काव्य-संग्रह की 57 कविताएं, 14 गद्य कविताओं में सम्पूर्ण संसार समाया हुआ है। कार्यक्रम के संयोजक मुक्ति के सचिव राजेन्द्र जोशो ने डा. नीरज दइया की रचनाओं को कालजयी बताया।

कार्यक्रम में कवि नीरज दइया ने अपने काव्य-संग्रह की रचना पाप-पुन्न, छाणस, पाछो कुण आसी, कोनी लिखी कविता, चालो माजी कोटगेट सहित चुनिंदा कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकम के प्रारंभ में कवि नवनीत पांडे ने स्व. सांवर दइया का स्मरण करते हुए कहा कि स्व. सांवर दइया ने रांगेय राघव की भांति कम उम्र में कहानी, कविता, व्यंग्य को समृद्ध कर साहित्य जगत को अविस्मरणीय योगदान दिया है। पांडे ने कहा कि उनके पुत्र नीरज दइया ने उनके अप्रकाशित साहित्य को प्रकाश में लाने का महत्ती कार्य किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार देवकिशन राजपुरोहित, कथाकार भंवरलाल ‘भ्रमर’, कवि गौतम अरोडा, नंदलाल दईया, जेठमल सोलंकी, प्रदीप कच्छावा, रामदेव दईया, सरजीत सिंह, मो. अयूब, सुश्री मंदाकिनी जोशी को लोकार्पित काव्य-संग्रह भेंट किया गया। कार्यकम में माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया गया। कवि राजाराम स्वर्णकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

राजेन्द्र जोशी, सचिव, मुक्ति संस्था, बीकानेर


 
 
 
 


‘पाछो कुण आसी’ (2015) डॉ. नीरज दइया, 
प्रकाशक : सर्जना, शिवबाड़ी रोड, बीकानेर- 334003, 
पाना : 96, कीमत : 140/-
आवरण : श्री राम किशन अडिग
आं कवितावां बाबत ......

कवि- नीरज दइया


‘पाछो कुण आसी’ कविता-संग्रै री कवितावां सबदां रै असवाड़ै-पसवाड़ै लुकमीचणी रमै, जिकी सवालां रै पगोथियै ऊभ’र मानखै सूं कदैई सीधी बंतळ करै अर कदैई उण सूं सवालां री भासा में बात करै। ओळूं अर सपनां में रळ्योड़ी इण कवितावां री संवेदना थार री बेकळू सूं लेय’र आभै रै बादळां तांई पूगै अर पाठक नै संवेदित करै।
नीरज दइया री अै कवितावां आज अर बीत्योड़ै काल री कवितावां तो है ईज, आवणआळै काल रा पळका ई आं कवितावां में पड़ै। बदळती जिंदगाणी, बदळता संबंधां, बदळती तकनीक, बदळता काण-कायदां बिच्चै लड़थड़तो आदमी मिरगलै दांई भटकै है। भटकाव री इण तिरस रा विचारात्मक अर संवेदनशील बिम्ब नीरज आत्मीयता सूं रचिया है। भासा अर शिल्प ई इण में सांतरो है। गद्य-कविता सूं लेय’र छंद री लय तक रो इण में प्रयोग कियोड़ो है।

—आईदानसिंह भाटी


राजस्थानी लेखण रै मौजूदा दौर में अेक कवि अर आलोचक रै रूप में नीरज दइया आपरी ठावी पिछाण राखै। मौलिक सिरजण अर साहित्यिक अंवेर-परख रै समचै ई वै राजस्थानी री नवी कविता रा लूंठा हिमायती पण जाणीजै। वांरी कविता में जीवण रा राग-रंग, लोकराज में मिनखीचारै रा माण-मोल अर हेत-प्रेम रा मानवी रिस्तांं रा मोवणा चित्राम वंारै काळजै री कळ-झळ अर कंवळै अंतस री साख भरै। वै किणी अमूरत भावलोक कै सबदां री कळा-कोरणी में नीं, आम लोगां रै जीवण-वैवार में ई कविता री असल कमाई, अरथाव अर आगोतर देखै। म्हनै आ बात कैवण में राई भर संको नीं कै नीरज दइया आपरै सिरजणहार जीसा (सांवर दइया) री विरासत अर सिरजण-संवेदना री पूरी अंवेर साथै खुद री काव्य-संवेदणा नै ओपती पिछाण दीवी है।
—नंद भारद्वाज

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो